Saturday, April 27, 2024
Follow us on
-
हिमाचल

सुक्खु सरकार खो चुकी जनता में अपना विश्वास  : आशीष शर्मा 

-
रजनीश शर्मा । | March 28, 2024 07:26 PM
 
हमीरपुर, 
 
सुक्खु सरकार को भविष्य में मात्र  झूठ बोलने और प्रदेश का विकास रोकने के लिए व  बार- बार ऋण लेने के लिए याद किया जाएगा। आज हमीरपुर में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि  प्रदेश सरकार को बने 16 माह हो गए परन्तु प्रदेश में अस्थिरता फैलाने, कर्ज लेने के इलावा कुछ नही किया है। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने के बावजूद उन्हें स्वीकार करने के बजाए नोटिस दे कर  उन पर दबाव बनाया जा रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सरकार जैसी कोई चीज नजर नहीं आ रही है चौतरफ़ा जंगल राज चला है। क़ानून व्यवस्था की स्थिति पहले ही प्रदेश में लचर हो चुकी है। मुख्यमंत्री का संरक्षण पाकर आज कांग्रेस के कार्यकर्त्ता जगह जगह माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है जोकि प्रदेश को शर्मसार करने के लिए काफ़ी है। शिमला के रिज मैदान जहां धारा 144 हर समय लागू रहती है उस स्थान पर भाजपा के मीडिया विभाग व लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ धका मुक्की करना इनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने सीएम सुक्खू पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब तो बच्चा-बच्चा सीएम सुक्खू के कारनामे जानता है। आशीष शर्मा  ने कहा कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के दरवाजे बंद कर दिए, कांग्रेस के घोषणापत्र को कूड़ेदान में फेंक दिया और गंभीर वित्तीय संकट के दौरान भी सिर्फ “चहेतों” को आगे बढ़ाया गया।
 
कार्यक्रम में  जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, जिला महामंत्री अजय रिंटु, जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, मंडल मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज, मंडल प्रवक्ता विक्रम वनयाल, मंडल सचिव जोगिंदर मंडल व जिला से पदाधिकारी व विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री  भरमौर में पोलिंग पार्टियों के लिए पहली चुनावी रिहर्सल  संपन्न एक किसान से किए वादे को निभाने खेतों में पहुंचे डीसी जतिन लाल लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए किया प्रेरित  सख्ती से लागू हों सड़क सुरक्षा कानून - उपायुक्त जतिन लाल लाहौल स्पीति में ईवीएम और वीवीपैट को लेकर पोलिंग ऑफिसर्स को दी ट्रेनिंग  689 मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण में भाग राज्यपाल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया जमा दो स्कूल बागीपुल में स्वीप टीम ने बच्चों को बताया वोट का महत्व धर्मशाला महंतां और बधमाणा में लोगों को बताया वोट का महत्व दस साल से भाजपा के पास सत्ता, जनता को दें अपने काम का हिसाब : नरेश चौहान
-
-
Total Visitor : 1,64,74,605
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy